उच्च मध्यवर्ग
किसी भी समाज में उच्च मध्यवर्ग लोगों का वह वर्ग है जो उच्च वर्ग के सबसे निकट उसके नीचे वाला वर्ग होता है।यह वर्ग मध्य वर्ग तथा निम्न वर्ग के अन्य लोगों से अधिक सम्पत्तिशाली होता है तथा ये स्वयं को अधिक बुद्धिमान और चतुर मानता है। उच्च वर्ग से इसके निकट के सम्बंध होते हैं तथा ये स्वयं भी उच्च वर्ग में किसी भी प्रकार से अपनी गिनती करवाने के लिए बेचैन रहते हैं। इसलिए ये हर प्रकार से उच्च वर्ग का अनुकरण करने का प्रयत्न करते हैं तथा मध्य और निम्न वर्ग से अपनी दूरियां बढ़ाने में लगे रहते हैं। यह उच्च वर्ग के साथ रहने में गौरवान्वित अनुभव करते हैं तथा मध्य या निम्न वर्ग के लोगों से सम्बंध रखने में इन्हें परेशानी का अनुभव होता है।
इस वर्ग के पास येन-केन प्रकारेण उनकी आवश्यकता से अधिक धन होता है, जिसे वे उच्च वर्ग के अनुकरण पर खर्च करते हैं। मध्य या निम्न वर्ग के लोगों की वाहवाही बटोरने के लिए भी ये तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं और स्वयं को उनका हितचिंतक साबित करने का प्रयत्न भी करते हैं। यह अलग बात है कि इन्हीं मध्य या निम्न वर्ग के लोगों की सस्ती सेवाओं तथा सहयोग से वे आगे बढ़े होते हैं, और कई मामलों में तो इन्हीं के शोषण के फलस्वरूप उनके पास अतिरक्त धन एकत्रित होता है।