पर्यावरण संरक्षण व मौसम पूर्वानुमान में एआई की चमत्कारी भूमिका
- 2026-10-15 14:53 UTCआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जलवायु परिवर्तन के विरुद्ध लड़ाई में एक शक्तिशाली टूल बनकर उभरा है। एआई कंप्यूटरों को डेटा से सीखने और मनुष्यों की तरह निर्णय लेने में सक्षम बनाता है। एआई प्रणालियां जलवायु से संबंधित डेटा का विश्लेषण करती हैं और बेहतर जलवायु मॉडलिंग, अक्षय ऊर्जा उत्पादन, कृषि के समाधान और आपदा प्रबंधन के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करती हैं। जमीनी स्तर पर, एआई-आधारित मौसम पूर्वानुमान अब लगभग सभी गांवों तक पहुंच चुका है। ग्राम पंचायत-स्तरीय कवरेज के साथ, भारत फोरकास्टिंग सिस्टम अब 6 किलोमीटर के हाई-रिज़ॉल्यूशन वाले सटीक पूर्वानुमान प्रदान करता है। एआई समुद्र के जलस्तर में वृद्धि की निगरानी और एडवांस्ड ड्वोरक तकनीक के माध्यम से चक्रवात के पूर्वानुमानों में सुधार करके जलवायु जोखिम प्रबंधन को सुदृढ़ कर रहा है।