जानकारी, ज्ञान, और विवेक का प्रवेशद्वार
हमारा लक्ष्य
हमारा मानना है कि मानव जीवन के केवल चार ही पुरुषार्थ हैं - धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष। हमारा लक्ष्य इन्हीं चारों पुरुषार्थों को हासिल करने पर ध्यान केन्द्रित करना है। लेकिन यह तो ज्ञान हासिल किये बिना संभव ही नहीं है। इसलिए स्वाभाविक तौर पर ज्ञान का विस्तार ही इसका मुख्य उद्देश्य बन गया। ईश्वर, स्वतंत्रता तथा अमरता तीन ऐसे महान विचार हैं जिन्हें प्राप्त करने के लिए मानव सतत् प्रयत्नशील रहा है। इस क्रम में ज्ञान का विपुल भंडार हासिल करना संभव हो सका है जिन्हें पांच श्रेणियों - समय, ब्रह्मांड, पदार्थ, ऊर्जा तथा जीवन में बांटा जा सकता है। इन सभी के बारे में ध्यान केन्द्रित करना हमारा मुख्य ध्येय है। जन सेवा के रुप में ज्ञान का प्रसार ही हमारा मुख्य कार्य है। इस यज्ञ में आपका स्वागत है।कृपया इस वेबसाइट के लिए यूनीकोड हिन्दी मंगल फॉंट का उपयोग करें (Please use Unicode Hindi Mangal font for this site)
यदि आप किसी अन्य फॉंट में लिखित सामग्री को यूनीकोड हिन्दी मंगल फॉंट में बदलना चाहते हैं तो इस लिंक का उपयोग करें - Hindi fonts converters
हमारा प्रयास
सार्वजनिक सेवा के रूप में ज्ञान का विस्तार हमारा मूल उद्देश्य है। सूचना, ज्ञान और विवेक की वृद्धि जिस प्रकार के लेखनों से संभव हो सकती है वैसी लेखन सामग्री ही इस वेबसाइट में प्रकाशित की जायेंगी। विकी पृष्ठों की सामग्री यथा संभव वस्तुनिष्ट होनी चाहिए व्यक्तिनिष्ठ नहीं। परन्तु लेख में व्यकितगत विचार समाहित किये जा सकते हैं। इस प्रभाग के लिए स्थायी महत्व के आलेख ही स्वीकार्य होंगे। हमारी नीति है कि विधि विरुद्ध गतिविधियों को प्रोत्साहन न दिया जाये।योगदान
इस वेबसाइट में योगदान का हम स्वागत करते हैं। इसमें लिखने के लिए आपको लॉगइन करना होगा। आप अपने आलेख या सामग्री प्रकाशन हेतु सम्पादक के नाम admin@hi.tryxyz.com पर मेल भी भेज सकते हैं। यदि आप हमारे साथ मिलकर किसी विशेष प्रोजेक्ट पर काम करना चाहते हैं तो हमसे सम्पर्क करें। आपके सुझाव का भी हम स्वागत करते हैं और यदि सुझाव उपयोगी और हमारे साधन के दायरे में हुए तो उन्हें लागू करने के प्रयास किये जायेंगे।हमारे बारे में, विज्ञापन करें