Loading...
 
(Cached)
यह द्वीप 8 किमी लम्बा और 550 मीटर चैड़ा है। इसके पश्चिम के खूबसूरत उथले लैगून वाटर स्पोर्ट्स के शौकीनों को अनेक अवसर प्रदान करते हैं। कदमत के पूर्व में एक संकरा लैगून है। यहां दूर-दूर फैले लम्बे रेतीले बीच पर्यटकों के आकर्षण के केन्द्र बने रहते हैं। पर्यटकों के लिए यहां टूरिस्ट हट की व्यवस्था है। यह हट लैगून के सामने नारियल के बगीचों में स्थित हैं। शहर के शोर शराबे से दूर यह जगह पर्यटकों के बीच काफी प्रसिद्व है। कदमत चूने के पत्थरों के लिए भी प्रसिद्ध है। हाल ही में कदमत में स्कूबा डाइविंग केन्द्र स्थापित किया गया है। कदमत की सुंदरता पर्यटकों को स्वर्ग के आनंद की अनुभूति कराती है।


Page last modified on Sunday December 27, 2009 12:55:42 GMT-0000