Loading...
 
Skip to main content
(Cached)

टेसू

टेसू बालकों द्वारा गाया जाने वाला एक गीत है जिसे नवरात्रों के दिन गाया जाता है। ये गीत ब्रज में ज्यादा लोकप्रिय हैं। विषय की दृष्टि से ये गीत बड़े ऊटपटांग परन्तु मनोरंजक और अद्भुत होते हैं। टेसू को एक प्राचीन वीर के रूप में याद किया जाता है।

इस अवसर पर बालक टेसू के गीत गाते हैं। टेसू मनुष्य की आकृति का एक खिलौना होता है जिसे लेकर बालक टेसू के गीत गाते हुए घर-घर जाते हैं और पैसे मांगते हैं।

इसी अवसर पर बालिकाएं झांझी गाते हुए घर-घर जाती हैं और पैसे मांगती हैं। झांझी मिट्टी के छेददार घड़े होते हैं जिनके अन्दर दिया जलाया जाता है। गीत गाने वाली बालिकाएं साथ में ऐसी ही झांझी लेकर घर-घर गीत गाते हुए जाती हैं।

टेसू तथा झांझी के इस खेल के अन्त में पूर्णिमा के दिन दोनों का विवाह कराया जाता है। उसके बाद टेसू का सिर उखाड़कर फेंक दिया जाता है।

ध्यान देने वाली बात है कि टेसू और झांझी के गीत बच्चे ही गाते हैं।

Page last modified on Saturday October 20, 2018 17:22:11 UTC
Show PHP error messages