तुलसीदास
तुलसीदास (1532-1623) भारत के एक प्रमुख संत कवि थे। वह रामभक्ति शाखा के एक प्रमुख कवि थे। रामचरितमानस उनकी प्रमुख रचना है। यह अवधि में लिखा एक महाकाव्य है जिसमें भगवान राम का जीवनवृतांत है। भारत के हिन्दीभाषी क्षेत्रों की जनता पर इसका विशेष प्रभाव है।