नाजीवाद
नाजीवाद फासीवाद का ही एक रुप है। इसका नामकरण जर्मन ताानाशाह हिटलर की राजनीतिक पार्टी के नाम पर किया गया है जिसे नाजी पार्टी भी कहा जाता था। हिटलर की पार्टी का पूरा आधिकारिक नाम था - नेशनल सोशलिस्ट जर्मन वर्कर्स पार्टी। इसे सभी तरह के फासीवादों में सर्वाधिक खतरनाक माना जाता है। नाजीवाद में फासीवाद की तरह ही व्यक्ति की स्वतंत्रता, लोकतंत्र, वैयक्तिक अधिकार आदि का कोई स्थान नहीं है। यह अधिनायकवाद का प्रबल समर्थक है।