Loading...
 
Skip to main content
(Cached)

निम्नवर्ग

निम्नवर्ग समाज के उस वर्ग को कहा जाता है जो शारीरिक श्रम से अपना जीविकोपार्जन करते हैं। इनकी आय बहुत कम होती है जो प्रायः जीवन-यापन के लिए भी पर्याप्त नहीं होती। इसी वर्ग को गरीबी रेखा से नीचे गुजर-बसर करने वाला कहा जाता है। यह वर्ग अन्य वर्गों की तुलना में अत्यधिक शोषण का शिकार है। यह वर्ग पौष्टक भोजन की अपनी जरूरतें भी पूरी नहीं कर पाता है, शिक्षा या स्वास्थ्य की जरूरतें पूरी करना तो बहुत दूर की बात है।

Page last modified on Friday May 30, 2025 11:13:56 GMT-0000