भूदान आन्दोलन
भूदान आन्दोलन आचार्य विनोबा भावे द्वारा शुरु किया गया एक आन्दोलन था जिसमें स्वेच्छा से भूपति भूमिहीनों के लिए भूमि खंड का दान दिया करते थे। विनोबा और उनके शिष्ट गांव-गांव भ्रमण करते और भूमि दान में लेते और फिर उन्हें भूमिहीनों के बीच वितरित करते थे। यह आन्दोलन 1951 में शुरु किया गया था।इस क्रम में सम्पत्ति दान और ग्राम दान भी लिया जाता था। कुछ लोग जीवनदान कर इस आन्दोलन के लिए समर्पित हो जाते थे। सर्वोदय समाज की स्थापना इस आन्दोलन का मूल उद्देश्य था।