मंत्र
मंत्र का सामान्य अर्थ है सलाह या परामर्श। राजा या शासक विभिन्न विषयों पर मंत्रणा या परामर्श के लिए जिन लोगों की नियुक्ति करते हैं वे मंत्री कहलाते हैं। वेदों या धार्मिक ग्रंथों में प्रार्थनाओं को भी मंत्र कहा जाता है। वेदों की संहिताएं, उनमें लिखित मंत्रों के कारण ही मंत्रकांड या मंत्रभाग कहलाती हैं। गुरु द्वारा दी गयी सलाह को गुरुमंत्र कहा जाता है। जादू टोना आदि के लिए उच्चारित किए जाने वाले ध्वनियों या शब्दों को भी मंत्र कहते हैं। देवाताओं की सिद्धि के लिए उच्चारित किए जाने वाले शब्दों को भी मंत्र कहा जाता है।