मगही
मगही एक भारतीय भाषा है जो बिहार की राजधानी पटना और गया के आसपास के कई जिलों, जिन्हें मगध क्षेत्र कहा जाता है, में बोली जाती है। मगही की उत्पत्ति मागधी अपभ्रंश से मानी जाती है। मगही अभी भी एक बोली है, जिसे पहले कैथी में लिखी जाती थी, परन्तु उसका स्थान अब देवनागरी लिपि ने ले लिया है। मगही लोक गीत काफी प्रचलित हैं, और छठ पूजा के समय गाये जाने वाले गीत इस भाषा में मूल रूप से उपलब्ध हैं, क्योंकि छठ पर्व मूलत: मगध क्षेत्र का ही धार्मिक पर्व है। मगही में लोकगीतों और लोककथाओं की भी एक बहुत समृद्ध परंपरा है।