योगी आदित्यनाथ से कैसे निपटें
संघ और भाजपा के नेता असमंजस में
-
2021-06-09 15:57 UTC
बंगाल की ऐतिहासिक लड़ाई हारने और कोलकाता की सड़कों पर नरेंद्र मोदी की पूरी तरह बिखरी अजेयता की छवि के बाद उत्तर प्रदेश के राजपूत योद्धा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवा ब्रिगेड के दो कमांडरों नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर तीखा हमला बोला है. यदि मौजूदा स्थिति बनी रही तो मोदी और अमित शाह को योगी 2022 में उत्तर प्रदेश में आने वाली लड़ाई में धूल चटा सकते हैं।