छोटे दलों और जाति समूहों से गठबंधन की ओर बढ़ रहे हैं अखिलेश
ओमप्रकाश राजभर से मुलायम ने बात की
-
2020-03-12 15:40 UTC
लखनऊः समाजवादी पार्टी 2022 के विधानसभा चुनावों में भाजपा का सामना करने के लिए इंद्रधनुषी गठबंधन बनाने के लिए छोटे दलों और अलग-अलग जाति समूहों को अपने साथ करने पर काम कर रही है। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह और बेटे अखिलेश यादव, जो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, छोटे दलों और जाति समूहों के विभिन्न नेताओं के संपर्क में हैं।