Skip to main content

View Articles

ग्रामीण और शहरी भारत मोदी-शाह की नीतियों के खिलाफ सड़कों पर

लाखों किसान और भूमिहीन मजदूर भारत बंद के आह्वान में शामिल हुए
अमरजीत कौर - 2020-01-11 12:19 UTC
8 जनवरी, 2020 को शहरी और ग्रामीण- पूरे देश का अभूतपूर्व संपूर्ण बंद वास्तव में एक ऐतिहासिक घटना है। अगर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली आरएसएस-नियंत्रित भाजपा सरकार अभी भी दीवार पर लिखे गए इबारत को नजरअंदाज करती है, तो यह उसके लिए एक बड़ी आपदा होगी, क्योंकि ऐसा करके वह अपनी कब्र खोद रही होगी। पूरा देश मोदी सरकार की सांप्रदायिक, विभाजनकारी और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ खड़ा है। हमारी देश की आबादी के किसी भी हिस्से को ढूंढना असंभव होगा जो सरकार की नीतियों से प्रभावित और तबाह न हो।

महाराष्ट्र विधानसभा में जाति जनगणना

बिहार चुनाव में भी सुनाई देगी इसकी गूंज
उपेन्द्र प्रसाद - 2020-01-10 11:23 UTC
महाराष्ट्र विधानसभा में विधायक उस समय अवाक रह गए जब स्पीकर पटोले ने उनके सामने जनगणना से संबंधित प्रस्ताव रखा और विधानसभा को उस पर मतदान करने को कहा। वह प्रस्ताव सरकार की ओर से नहीं आया था। कार्य मंत्रणा समिति द्वारा भी उसे सूचीबद्ध नहीं किया गया था। विधानसभा का वह अधिवेशन सिर्फ एक दिन के लिए ही बुलाया गया था और उसमें संसद द्वारा अनुसूचित जातियों और जनजातियों के लोकसभा और विधानसभा में मिल रहे आरक्षण को दस और साल के लिए बढ़ाने के फैसले का अनुमोदन करना मात्र था। संसद का वह फैसला संविधान का हिस्सा बन चुका है और महाराष्ट्र की विधानसभा का वह सत्र महज एक औपचारिकता थी।

सही साबित हो रही है तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा

विपक्ष के लिए 2020 का साल अहम है
नित्य चक्रवर्ती - 2020-01-09 11:07 UTC
पिछले साल 25 जून को, तृणमूल कांग्रेस की पहली बार लोकसभा सदस्य बनी महुआ मोइत्रा ने अपने पहले भाषण में सदन को मंत्रमुग्ध कर दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि कैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय राज्य फासीवाद का शुरुआती संकेत दिखा रहा है। संयुक्त राज्य अमेरिका में होलोकॉस्ट मेमोरियल संग्रहालय की मुख्य लॉबी में लगाए गए पोस्टर के आधार पर, मोइत्रा ने भारतीय संदर्भ के लिए प्रासंगिक सात संकेतों को चुना और भाजपा सदस्यों द्वारा लगातार की जा रही गड़बड़ियों के बीच इसकी अहमियत बताई।

सर्दी के सितम से नहीं, व्यवस्था तंत्र की काहिली से मरते हैं लोग

हर साल यह कहानी दुहराई जाती है
अनिल जैन - 2020-01-08 11:14 UTC
नया साल शुरू हो चुका है और उससे पहले शुरू हो गई कंपकपा देने वाली सर्दी। इस समय भी देश के विभिन्न इलाकों में शीतलहर कहर बरपा रही है, जिससे लोगों के मरने की खबरें भी आ रही हैं। अब तक अकेले उत्तर प्रदेश में ही 200 से ज्यादा लोग सर्दी की ठिठुरन से मौत की नींद सो चुके हैं। देश के अन्य इलाकों से भी भीषण सर्दी की वजह से लोगों के मरने की खबरें आ रही हैं। वैसे इस तरह की खबरें आना कोई नई बात नहीं है। कहीं भूख और कुपोषण से होने वाली मौतें तो कहीं गरीबी और कर्ज के बोझ से त्रस्त किसानों की खुदकुशी के जारी सिलसिले के बीच हर साल ही सर्दी की ठिठुरन, गरम लू के थपेडों और बारिश-बाढ से भी लोग मरते हैं।

दिल्ली विधानसभा के आम चुनाव

क्या इस बार अपना ही रिकाॅर्ड तोड़ देगी ‘आप’?
उपेन्द्र प्रसाद - 2020-01-07 10:46 UTC
दिल्ली विधानसभा के आमचुनाव की घोषणा हो गई। इसके लिए मतदान 8 फरवरी को होगा और 11 फरवरी को नतीजे आ जाएंगे। वैसे नतीजों को लेकर कोई संशय यहां है नहीं। केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की जीत तय मानी जा रही है। वैसे तो सभी पार्टियों के नेता अपनी जीत को मानकर ही चलते हैं और चुनाव में हारना उनके लिए कोई संभावना नहीं होती, लेकिन मुख्यमंत्री केजरीवाल अपनी जीत पर इतने आश्वस्त हैं कि उन्होंने मतदाताओं से कह डाला कि जिन्हें मेरा काम पसंद नहीं आया और जिन्हें लगता है कि मैंने काम नहीं किया, वे मुझे अपना वोट नहीं दें।

जेएनयू पर आतंकी हमला

निष्पक्ष न्यायिक जांच से ही चलेगा सच्चाई का पता
उपेन्द्र प्रसाद - 2020-01-06 10:59 UTC
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय पर हिंसक हमला हो गयाा। यह हमला छात्रों को आतंकित करने के लिए किया गया था। इसलिए इसे आतंकी हमला कहना सही रहेगा। यह हमला अभूतपूर्व है, लेकिन इसे अप्रत्याशित नहीं कहा जा सकता। सच तो यह है कि अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त देश के इस प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय पर हमला नरेन्द्र मोदी सरकार के गठन के बाद से ही शुरू हो गया था। हैदराबाद केन्द्रीय विश्वविद्यालय में वेमुला की आत्महत्या के खिलाफ देश भर में जो छात्र आंदोलन हो रहा था, उसमें जेएनयू भी शामिल था।

प्रियंका का मोदी पर सीधा हमला

एसपी और बीएसपी परेशान
प्रदीप कपूर - 2020-01-04 12:29 UTC
लखनऊः उत्तर प्रदेश में विपक्षी स्पेस में जिस तरह से कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया है, उसने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा अध्यक्ष मायावती को परेशान कर दिया है। प्रियंका राज्य में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन के दौरान नागरिकता संशोधन कानून और अत्याचार के मुद्दे पर मोदी सरकार और योगी सरकार की आलोचना करने में अत्यधिक आक्रामकता दिखा रही हैं।

भारत को लग रहा है तेल कीमतों का झटका

अब सारी उम्मीद बाजार की स्थिरता पर
के रवीन्द्रन - 2020-01-03 15:36 UTC
वैश्विक तेल की कीमतों में उछाल भारत के लिए इससे ज्यादा बुरे समय में नहीं आ सकता था। इंटरकॉन्टिनेंटल एक्सचेंज वायदा बाजार में बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड पिछले सप्ताह के मुकाबले 0.22 प्रतिशत बढ़कर सप्ताह की शुरुआत में 67.02 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

पत्थलगड़ी मुकदमे को वापस लेकर हेमंत ने प्रशंसनीय काम किया

उद्धव को उनसे सबक लेकर भीमा-कोरेगांव के बंदियों को रिहा करना चाहिए
अरुण श्रीवास्तव - 2020-01-03 15:33 UTC
हेमंत सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री पद संभालने के तुरंत बाद पत्थलगड़ी राजद्रोह के मुकदमे को वापस लेने का फैसला किया, जबकि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कुछ समय तक पद पर रहने के बाद भी कोरेगांव राजद्रोह के मामले में इस प्रक्रिया को वापस लेने की पहल नहीं की है।

सीएए और एनआरसी हिन्दू राष्ट्र के लिए उठाए गए कदम हैं

संघ का मानना है कि मुस्लिम भारत के प्रति वफादार हो ही नहीं सकते
एल एस हरदेनिया - 2020-01-01 14:01 UTC
संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) व एनआरसी सच पूछा जाए तो देश को हिन्दू राष्ट्र बनाने की दिशा में उठाए गए कदम हैं। आरएसएस, जिसके दो तपे-तपाए स्वयंसेवक, देश के दो शीर्षस्थ पदों - प्रधानमंत्री व गृहमंत्री - पर विराजमान हैं संघ के राजनीतिक दर्शन के क्रियान्वयन के लिए प्रतिबद्ध हैं।