बिहार में भाजपा का नीतीश के सामने आत्मसमर्पण
विधानसभा चुनाव में वहां मोदी का जादू नहीं चलता
-
2019-10-23 12:49 UTC
लोकसभा चुनाव के बाद बिहार में भारतीय जनता पार्टी के कुछ स्थानीय नेताओं में यह विश्वास पैदा हुआ था कि उनकी पार्टी को अब नीतीश कुमार की कोई जरूरत नहीं है और वह 2020 में होने वाले विधानसभा का चुनाव अपने बूते जीत सकते हैं। इसके कारण वे ऐसे बयान दे रहे थे, जो नीतीश कुमार और उनके दल के अन्य नेताओं को चुभ रहा था। खासकर गिरीराज सिंह जब तब उनके खिलाफ बयानबाजी करते थे। एक बार उन्होंने नीतीश कुमार के मुस्लिम प्रेम पर सवाल उठाए थे। इसकी कड़ी प्रतिक्रिया नीतीश के दल में हुई और अमित शाह को हस्तक्षेप करके गिरीराज सिंह को चुप रहने का कहा गया।