ड्रामा स्कूल के प्रिंसिपल है मोदी: जितेन्द्र आव्हाड
शहीद हेमंत करकरे पर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बयान के बाद मराठी समाज भाजपा के खिलाफ
-
2019-05-09 12:52 UTC
पूरे देश की निगाहें भोपाल सीट पर लगी हुई है। पूरे देश से कई बुद्धिजीवी एवं नेता भोपाल आकर मतदाताओं से अपील कर रहे हैं कि देश को सांप्रदायिकता से बचाने और संविधान की रक्षा के लिए मतदान करें। इस सिलसिले में भोपाल आए नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री डाॅ. जितेन्द्र आव्हाड ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ड्रामा स्कूल के प्रिंसिपल हैं। वे लगातार ड्रामा कर रहे हैं। चुनाव के हर चरण में नरेटिव बदलने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वे सफल नहीं हो पा रहे हैं। पांच साल पहले उन्होंने सपने दिखाए थे। उनके पास बताने के लिए कोई काम नहीं है, इसलिए वे चुनाव के वास्तविक मुद्दों से हटकर बात कर रहे हैं। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की भोपाल से उम्मीदवारी और शहीद आइपीएस अधिकारी हेमंत करकरे पर साध्वी प्रज्ञा के बयान को लेकर जितेन्द्र आव्हाड ने अपने विचारों को बेबाकी से साझा किया।