नोटमंदी के साथ शुरू हुआ नया वित्तीय वर्ष
चुनाव जीतने की भाजपा की मंशा को एक और झटका
-
2018-04-21 11:03 UTC
भारतीय जनता पार्टी के नया वित्तीय वर्ष अशुभ साबित हो रहा है, क्योंकि इसकी शुरुआत नोटमंदी से हो रही है, जिसके कारण देश के अनेक हिस्सों में कैश की किल्ल्त शुरू हो गई है। मई में कर्नाटक विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं और इस चुनाव को जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी सभ तरीके अपना रही है। कर्नाटक का चुनाव आने वाले चुनावों के लिए भी बहुत मतत्वपूर्ण साबित होने वाला है और अगले एक साल के अंदर ही लोकसभा का चुनाव भी होना है।