विपक्षी एकता 2019 तक भाजपा को हराने तकए जिन्दा रह पाएगी?
गठबंधन की राजनीति को एक सक्षम नेतृत्व चाहिए
-
2018-06-11 10:11 UTC
कर्नाटक में चुनावी सफलता और उत्तर प्रदेश के उपचुनाव से उत्साहित विपक्ष 2019 के आम चुनावों की जीत के प्रति निश्चिंत दिख रही है। यदि विपक्ष एक साथ रहता है, तो भाजपा नरेंद्र और अमित शाह की अगुवाई में जीत नहीं पाएगी। पर सवाल यह है कि विपक्ष का नेतृत्व तृत्व कौन करेगा? कांग्रेस, जो कि सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर सकती है, नेतृत्व के लिए अपने दावे को को आगे करेगी। लेकिन प्रधान मंत्री पद के लिए कई उम्मीदवार हैं। इन उम्मीदवारों में ममता बनर्जी, मायावती और चंद्रबाबू नायडू भी शामिल हैं।