कमलनाथ ने मध्य प्रदेश में डाला बड़ा प्रभाव
उमड़ती भीड़ से भाजपा परेशान
-
2018-05-07 09:47 UTC
भोपालः कमल नाथ की भोपाल की यात्रा और उनके भव्य स्वागत ने मध्यप्रदेश की राजनीति में एक नया अध्याय खोल दिया है। उनके परिपक्व व्यवहार ने सत्तारूढ़ बीजेपी को यह महसूस करने के लिए मजबूर कर दिया है कि चुनौती असली है और यह आत्ममुग्ध होने का जोखिम नहीं उठा सकती।