पूरब का वेनिस अलेप्पी
- 2017-12-30 10:37 UTCदिन दुनिया से परे अगर आपको शांति और नीरवता की तलाश हो तो केरल के अनोखे शहर अलेप्पी में दाखिल हो जाइये। कभी अरब सागर के ही जल से बने लगून और और लगून के बीच इंसानी परिश्रम से बनायी गयीं नहरों के बीच धान के चैकोर कटोरे जैसे खेत और पाम के पेड़ों के झुरमुट ने इसे पूरब के वेनिस का दरजा दे दिया हैं। खासकर हिमालय की सरदी जिस उमर में काटने को दौड़े उनके लिये यहां दिसम्बर से फरवरी तक के तीन महीने आयुर्वेदिक उपचार का भी बेहतरीन मुकाम है।