पाटीदार को आरक्षण संभव नहीं
झूठे आश्वासन देना गलत
-
2017-11-25 11:55 UTC
गुजरात में पाटीदारों के आरक्षण के चले आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल से आखिरकार कांग्रेस का समझौता हो ही गया। श्री पटेल का कहना है कि कांग्रेस ने आंदोलनकारियों की मांग मान ली है और यदि कांग्रेस की सरकार बनी, तो पाटीदारों को आरक्षण मिल जाएगा। लेकिन क्या वाकई यह संभव है? केन्द्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली, जो कानून के भी जानकार हैं, का कहना है कि ऐसा संभव ही नहीं है। आरक्षण से संबंधित आंदोलनों, मांगों, सरकार के आदेशों और न्यायालयो के निर्णयो के बारे मे जो जानकारी रखते हैं, उन्हें भी यह पता है कि वर्तमान संवैधानिक प्रावधानो के तहत पाटीदारों को आरक्षण मिलना संभव ही नहीं है। अदालतों ने एक बार नहीं, बल्कि अनेक बार आरक्षण की 50 फीसदी की सीमा का उल्लंघन करने वाले सरकारी आदेशों को निरस्त कर दिया है। अदालत ने आर्थिक आधार पर आरक्षण को भी खारिज कर दिया है। और अदालत में संपन्न जातियों को ओबीसी श्रेणी में आरक्षण देने के सरकार के आदेश को भी असंवैधानिक घोषित कर दिया है।