भारत
माओवाद से संबंधित सरकार की नीति में स्पष्टता नहीं
गृह मंत्रालय को सुकमा की घटना से सबक लेनी चाहिए
-
2017-05-02 12:32 UTC
माओवादी समस्या से निपटने के लिए केन्द्र सरकार के पास कोई स्पष्ट नीति नहीं है, इसका पता सुकमा की घटना से लगता है, जिसमें केन्द्रीय सुरक्षा पुलिस बल के 25 जवान मारे गए थे। स्पष्ट रणनीति का अभाव और केन्द्रीय बलों पर जरूरत से ज्यादा निर्भरता ने माओवादियों के खिलाफ किए जा रहे संघर्ष को कुंद बना दिया है।