कश्मीर को चाहिए मरहम
महबूबा का हाथ मजबूत किया जाना चाहिए
-
2016-08-12 10:26 UTC
संसद में इसकी चर्चा हो गई। प्रधानमंत्री ने भी इस पर अपनी बात कह दी। लगभग सभी पार्टियों के नेताओं ने इस मसले पर अपनी अपनी राय जाहिर कर दी है। उनमें से सभी ने कश्मीर में हो रही घटनाओं पर अपने आक्रोश व्यक्त किए हैं। इसकी चर्चा के लिए एक सर्वदलीय बैठक का भी आयोजन होगा। उस बैठक मे इस मांग पर विचार किया जाएगा कि क्या कश्मीर में एक सर्वदलीय शिष्टमंडल को भेजा जाना उचित होगा।