उत्तर प्रदेश में राज्यसभा का चुनाव
अन्य दलों के विधायकों की खरीद की कोशिश में भाजपा
-
2016-06-09 17:59 UTC
लखनऊः उत्तर प्रदेश में राज्यसभा के लिए 11 और विधानपरिषद के लिए 13 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के कारण ये चुनाव बहुत ही दिलचस्प हो गए हैं। उसने अपनी ताकत से ज्यादा उम्मीदवार विधानपरिषद के लिए खड़े कर दिए हैं और राज्यसभा के लिए उसने एक निर्दलीय उम्मीदवार को खड़ा कर रखा है।