कश्मीर के हल के लिए व्यावहारिक होना पड़ेगा
सुषमा की इस्लामाबाद वार्ता से उम्मीदें बढ़ीं
-
2015-12-14 12:22 UTC
भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत जब भी शुरू हो अथव बातचीत जब भी टूट जाय, दोनों परिस्थितियों में कश्मीर मुख्य समस्या होती है। इस बार भी भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की इस्लामाबाद यात्रा के बाद जब दोनों पक्षों के बीच व्यापक बातचीत होने की घोषणा हुई, तब भी बातचीत के मूल में कश्मीर मसला ही है।