भारत
राज्यसभा में आंकड़ों का हाल: सुरक्षित है मोदी सरकार
- 2014-06-12 01:54 UTCनई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा में अपने बूते ही पूर्ण बहुमत हासिल कर रखा है। 1984 के बाद पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आने वाली पहली पार्टी भाजपा है और वह एकमात्र गैरकांग्रेसी पार्टी है, जिसे यह बहुमत मिल पाया है। यदि उसके चुनाव पूर्व सहयोगियों को भी उसके साथ शामिल कर लिया जाय, तो उसकी सरकार को लोकसभा में 336 सांसदों का समर्थन हासिल है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता से भी मुलाकात की थी। मुलाकात के पहले कहा जा रहा था कि वे उन दोनों दलों को भी अपने साथ गठबंधन में रखना चाहते हैं। पर मुलाकात के बाद दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने साफ कर दिया कि उनकी भूमिका विपक्ष की रहेगी और वे सरकार का मुद्दों पर आधारित समर्थन ही कर पाएंगे।