हमेशा के लिए खराब हो चुकी है गडकरी की छवि
भारतीय जनता पार्टी ने अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार दी है
-
2012-11-12 12:02 UTC
भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी को अंततः जाना ही होगा, भले वह देर से जाएं। पार्टी उन्हें अध्यक्ष पद का अपना कार्यकाल पूरा करने दे सकती है, लेकिन वह उन्हें दूसरा कार्यकाल देने से मना कर देगी। हालांकि जिस तरह से भाजपा और आरएसएस पर गडकरी को हटाने के लिए दबाव बन रहा है, उसके कारण गडकरी को पहले भी हटाया जा सकता है।