Skip to main content

View Articles

भारत एवं रूस ने आर्थिक सहयोग बढ़ाया

विशेष संवाददाता - 2010-02-16 17:04 UTC
नई दिल्ली: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री आनंद शर्मा ने रूस के उप-प्रधनमंत्री श्री सेर्गेइ सोब्यानीन तथा रूस के उद्योग एवं व्यापार मंत्री श्री विक्टर ख़्रीहटेन्को से आज नई दिल्ली में मुलाकात की। अपनी मुलाकत के दौरान श्री शर्मा ने दोनों देशों के बीच सामरिक रिश्तों को याद किया और विश्वास व्यक्त किया कि दोनों देशों के बीच व्यापार तथा अन्य क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग नई ऊचाइंयों को छुएगा।
ढाका में आबादी एवं विकास में भागीदारों की कार्यकारी समिति की बैठक

भारत ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में 10 छात्रवृतियों की घोषणा की

विशेष संवाददाता - 2010-02-16 16:52 UTC
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री गुलाम नबी आज़ाद की अध्यक्षता में 15 फरवरी 2010 को ढाका में आबादी एंव विकास में भागीदारों के कार्यकारी समिति की बैठक हुई। इस अवसर पर भारत ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में 10 छात्रवृतियों की घोषणा की।

भारत और नेपाल के बीच नये विमान सेवा करार को मंजूरी

विशेष संवाददाता - 2010-02-11 12:11 UTC
नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और नेपाल सरकारों के बीच विमान सेवा करार को आज मंजूरी दे दी।
भारत

विदेशी निवेश उन्नयन बोर्ड (एफआईपीबी) की सिफारिशों को मंजूरी

विशेष संवाददाता - 2010-02-11 12:05 UTC
नई दिल्ली: आर्थिक मामलों पर मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने विदेशी निवेश के लिए सरकार की पहले मंजूरी प्राप्त करने की आवश्यकता वाले मामलों पर नीति की समीक्षा के लिए वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के औद्योगिक नीति के उन्नयन विभाग के प्रस्ताव को आज मंजूरी दे दी।

दो भारतीय फिल्मों और एक रूसी फिल्म को स्वर्ण शंख पुरस्कार

विशेष संवाददाता - 2010-02-10 12:37 UTC
रूसी फिल्म निदेशक अलेक्जेंडर गुटमैन की फिल्म अगस्त 17 को सर्वश्रेष्ठ वृत्तवित्र के लिए, जबकि उमेश कुलकर्णी द्वारा निर्देशित फिल्म द स्पेल को मुंबई में आज एनसीपीए में संपन्न 11वें मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र के लिए स्वर्ण शंख पुरस्कार प्रदान किया गया ।

लंदन सम्मेलन में जेहादियों की जीत

अमेरिकी दबाव में भारत
अमूल्य गांगुली - 2010-02-10 10:33 UTC
भारत द्वारा अचानक पाकिस्तान के साथ बातचीत की पेशकश उस समय की गई है, जब लंदन में हुए अफगानिस्तान पर सम्मेलन में जेहादियों की जीत हुई। वहां भारत बुरी तरह पराजित हुआ। उसकी एक न चली। उस हार के तुरत बाद पाकिस्तान से वार्ता की मेज पर आ जाने की पेशकश भारत के राजनय की दयनीय होती कहानी को ही बयां करती है।

आसियान - भारत वस्तु व्यापार समझौता

पी के दास - 2010-02-05 11:18 UTC
पूर्वी एशिया के देशों के साथ संबंध बढा़ने के उद्देश्य से भारत ने 1991 में पूर्व की ओर देखो- लुक ईस्ट नीति की घोषणा की थी । इन देशों के साथ भारत के संबंधों का एक लंबा इतिहास रहा है । भारत 1995 में बैंककॉक में हुए पांचवें आसियान शिखर सम्मेलन में इस संगठन का पूर्ण संवादी भागीदार (फुल डायलाग पार्टनर) बना था और उसके अगले वर्ष 1996 में आसियान क्षेत्रीय फोरम का सदस्य बना था ।

अकेले नहीं आता अकाल

अनुपम मिश्र - 2010-02-01 03:14 UTC
अकाल की पदचाप साफ सुनाई दे रही है। सारा देश चिंतित है। यह सच है कि अकाल कोई पहली बार नहीं आ रहा है लेकिन इस अकाल में ऐसा कुछ होने वाला है, जो पहले कभी नहीं हुआ। देश में सबसे सस्ती कारों का वादा पूरा किया जा चुका है। कार के साथ ऐसे अन्य यंत्र-उपकरणों के दाम भी घटे हैं, जो दस साल पहले बहुत सारे लोगों की पहुंच से दूर होते थे। इस दौर में सबसे सस्ती कारों के साथ-साथ सबसे महंगी दाल भी मिलने वाली है - यही इस अकाल की सबसे भयावह तस्वीर होगी। यह बात औद्योगिक विकास के विरुद्ध नहीं कही जा रही है। लेकिन इस महादेश के बारे में जो लोग सोच रहे हैं, उन्हें इसकी खेती, इसके पानी, अकाल, बाढ़ सबके बारे में सोचना होगा।

जापानी निवेशकों को भारत में सड़कें बनाने का न्योता

विशेष संवाददाता - 2010-01-18 16:03 UTC
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री कमलनाथ ने दुनिया में सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र की भागीदारी के सबसे बड़े कार्यक्रम-भारतीय राजमार्ग बुनियादी ढांचा कार्यक्रम में निवेश करने के लिए जापान के निवेशकों और ठेकेदारों को आमंत्रित किया है।

अगले 15 वर्ष में तापमान बढऩे से वैश्विक कृषि उत्पादन में 20 से 40 प्रतिशत की कमी का अनुमान

विशेष संवाददाता - 2010-01-18 12:27 UTC
नई दिल्ली: अगले 15 वर्ष में तापमान बढऩे से वैश्विक कृषि उत्पादन में 20 से 40 प्रतिशत की भारी कमी होगी। नीति निर्माता इसका हल तलाशने के लिए बीज निर्माताओं का मुंह ताक रहे हैं।
Collapse/expand modules below