भारत
लापरवाही से निपटने के लिए कड़े कानून समय की जरूरत
- 2009-12-27 12:43 UTCअक्टूबर में इंडियन ऑयल डिपो में लगी भयंकर आग जैसी विभीषिका से भविष्य में निपटने के लिए कारगर कानून बनाने ही पड़ेंगे। जयपुर के बाहरी भाग में स्थित उक्त आइओसी के डिपो में लगी लाग ने करोड़ों की सरकारी संपत्ति स्वाहा होने के बावजूद इसके लिए दोषियों अधिकारियों व कर्मचारियों को कठोर दंड नहीं मिलना इस तरह की दुर्घटना को, चाहे वह जानबूझकर हो या संयोगवश रोकना मुश्किल होगा। इस तरह की दुर्घटनाओं के कारण भारी पैमाने पर जानमाल और सरकारी धन का नुकसान होता है। समय की मांग यह है कि इस तरह के कर्मचारियों जिनमें काहिली पनपने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा, पर लगाम लग सकती है।