2010-11 सीजन की खरीफ फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित
- 2010-06-10 12:43 UTCनयी दिल्ली : सरकार ने 2010-11 सीजन की खरीफ फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किए हैं । धान (साधारण) को न्यूनतम समर्थन मूल्य 1000 रूपये प्रति किं्वटल और धान (ग्रेड-ए) का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1030 रूपये प्रति किं्वटल निर्धारित किया है, जो पिछले वर्ष के न्यूनतम समर्थन मूल्य की तुलना में 50 रूपये प्रति किं्वटल अधिक दर्शाता है ।