झारखंड में क्यों नहीं कामयाब हो रहा है भाजपा का ‘ऑपरेशन लोटस’
एक बड़ा कारण झारखंड में भाजपा के एक बड़े नेता का अभाव है
-
2022-09-09 15:59 UTC
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बेमतलब का हल्ला मचा रहे हैं कि उनकी सरकार गिराने के लिए ‘ऑपरेशन लोटस’ के तहत उनकी पार्टी के विधायकों को 20-20 करोड़ रुपए का ऑफर दिया जा रहा था, लेकिन हमारे कट्टर ईमानदार’ विधायकों की वजह से ऑपरेशन लोटस नाकाम हो गया। हकीकत यह है कि दिल्ली में भाजपा ने उनकी सरकार गिराने का कोई प्रयास नहीं किया है, इसलिए ऑपरेशन लोटस के नाकाम होने का सवाल ही नहीं उठता। हां, झारखंड में जरूर भाजपा पूरी शिद्दत से हेमंत सोरेन की गठबंधन सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिल पा रही है।