एकताल
एकताल भारतीय संगीत में एक प्रमुख ताल है। इसमें मात्राओं को छह भागों में रखा जाता है तथा प्रत्येक भाग में दो-दो मात्राएं होती हैं। इस प्रकार कुल मिलाकर इसमें बारह मात्राएं होती हैं। इनमें से दो भाग खाली हैं तथा चार ताली हैं।उदाहरण -
धिं धिं | धागे तिरकिट | तू ना | क त्ता | धागे तिरकिट | धी ना |
X | 0 | 2 | 0 | 3 | 4 |
X चिह्न से ताल का उद्भव (प्रारम्भ) होता है जिसे सम या सम ताल भी कहते हैं।