Loading...
 
Skip to main content

ओडिशा

ओडिसा भारत का एक राज्य है। ओडिशा राज्य 17.780 और और 22.730 अक्षांश और 81.37पूर्व और 81.53 पूर्व देशांतर के बीच पड़ता है। भौगोलिक रूप से यह राज्य उत्तर-पूर्व में पश्चिम बंगाल, उत्तर में झारखंड, पश्चिम में छत्तीसगढ़ और दक्षिण में आंध्र प्रदेश और पूर्व में बंगाल की खाड़ी से घिरा हुआ है। राज्य का तटीय क्षेत्र लगभग 450 किलोमीटर तक है और इस क्षेत्र में यह 155, 707 वर्गकिलोमीटर तक आगे बढ़ गया है। यह भारत के कुल 4.87 % क्षेत्र के बराबर है। 2001 की जनगणना के अनुसार राज्य की कुल आबादी 36, 706,920 है, जिनमें 18,612, 340 संख्या पुरुषों और 18,094,580 स्त्रियों की संख्या है।

ओडिशा नाम संस्कृत के शब्द ओद्रा विषय या ओद्रा देसा से लिया गया है। ओद्रा देसा या ओर देसा का प्राचीन राज्य महानदी की घाटी और स्वर्ण रेखा नदी के निचले हिस्से तक ही सीमित था। इसके अंतर्गत वर्तमान के कटक और संबलपुर और मिदनापुर का एक हिस्सा शामिल था। यह पश्चिम में गोंडवाना, उत्तर में जंगली पहाड़ी राज्य जशपुर और सिंहभूम, पूर्व में समुद्र से और दक्षिण में गंजम से घिरा हुआ था।

किसी समय राजाओं और राज्यतंत्र की भ्रूमि रहा ओडिशा राज्य अब प्राकृतिक स्रोतों का समृद्ध गढ़ माना जाता है। यहां के लोग, मंदिरों का शिल्प, शास्त्रीय नृत्य, धर्म, मेले और पर्व-त्योहार, अदिवतीय हस्तकला और हस्तनिर्मित वस्तुएं, हरे-भरे जंगल, गुफाएं, खूबसूरत नीली पहाडियां हमेशा से पूरी दुनिया के इतिहासकारों, सैलानियों और पर्यटकों को आकषित करता रहा है। इसका समद्ध इतिहास, आंदोलनकारी स्वतंत्रता संग्राम, मंदिरों और स्मारकों की अभूतपर्व कला, संगीत, नृत्य, अनुष्टानों, शिकार द्वारा आदिवासी जीवन का वर्णन, जंगली तौर-तरीके महान इतिहासकारों और विद्वानों के लिए शोध का महत्वपूर्ण विषय बन चुका है।

Page last modified on Thursday April 3, 2014 08:08:23 GMT-0000