Loading...
 
Skip to main content
(Cached)

जनान्दोलन

जनान्दोलन का अर्थ है जनता का आन्दोलन, अर्थात् जब जनता किसी उद्देश्य को हासिल करने के लिए सामूहिक रूप से एकताबद्ध होकर आन्दोलन करती है तब वैसे आन्दोलन को जनान्दोलन कहा जाता है। यह आन्दोलन अहिंसात्मक भी हो सकता है और हिंसात्मक भी।

इस प्रकार जनता का सामूहिक प्रयास भी जनान्दोलन कहा जाएगा यदि वह किसी सामूहिक उद्देश्य के लिए किया जाता है।

जनान्दोलन में जनता की अपने उद्देश्य के प्रति सैद्धान्तिक एकता होती है तथा लोग अपने-अपने निजी विभेदों को आन्दोलन काल में स्थगित रखते हैं।

Page last modified on Friday February 24, 2017 10:01:42 GMT-0000