तीन ताल
तीन ताल भारतीय संगीत का एक प्रमुख ताल है। इसकी मात्राओं को चाल भाग में रखा जाता है तथा प्रत्येक भाग में चार मात्राएं होती हैं। इस प्रकार इसमें कुल सोलह मात्राएं होती हैं। इसमें एक खाली होती है तथा तीन ताली।उदाहरण -
धा धिं धिं धा | धा धिं धिं धा | धा तिं तिं ता | ता धिं धिं धा |
X | 2 | 0 | 3 |
X चिह्न से ताल का उद्भव (प्रारम्भ) होता है जिसे सम या सम ताल भी कहते हैं।