नेपाल
नेपाल एक देश है जो भारत के उत्तर में अवस्थित है। इसकी राजधानी काठमांडू है तथा इसकी भाषा नेपाली। इसकी प्रचीनता इस बात से सिद्ध है कि इस शब्द का सर्वप्रथम उपयोग कौटिल्य के अर्थशास्त्र में मिलता है।इसका नाम नेपाल क्यों पड़ा इसपर अनेक मत प्रचलित हैं। बहुमत का मानना है कि काठमांडू के निकटवर्ती क्षेत्रों में किरातों की नेपार नामक उपजाति पायी जाती है। प्रचीन मागधी में र के स्थान पर ल का प्रयोग प्रचलित रहा है, इसलिए नेपार शब्द प्रकारान्तर से नेपाल हो गया। आज इस जाति के लोगों को न्यार्पा कहा जाता है। एक अन्य मत के अनुसार ने नामक एक मुनि के नाम पर इसका नाम नेपाल पड़ा।
एक अन्य मत के अनुसार ने उन वचनों को कहा जाता है जो निर्देशात्मक है। इस प्रकार स्वर्ग के मार्ग के निर्देशक स्वयंभू शिव को ने की संज्ञा दी गयी, और कहा गया कि वह जिसकी रक्षा करता है वह नेपाल है। बाद में ने शब्द का प्रयोग बुद्ध के लिए भी किया गया।