(Cached)

बिहार

बिहार का उल्‍लेख वेदों, पुराणों और प्राचीन महाकाव्‍यों आदि में मिलता है और यह राज्‍य महात्‍मा बुद्ध और 24 जैन तीर्थंकरों की कर्मभूमि रहा है। ईसा पूर्व काल में इस क्षेत्र पर बिम्‍बसार, पाटलिपुत्र शहर की स्‍थापना करने वाले उदयन, चंद्रगुप्‍त मौर्य और सम्राट अशोक सहित मौर्य, शुंग तथा कण्‍व राजवंश के नरेशों ने राज किया। इसके पश्‍चात कुषाण शासकों का समय आया और बाद में गुप्‍त वंश के चंद्रगुप्‍त विक्रमादित्‍य ने बिहार पर राज किया। मध्‍यकाल में मुस्लिम शासकों का इस क्षेत्र पर अधिकार रहा। बिहार पर सबसे पहले विजय पाने वाला मुस्लिम शासक मोहम्‍मद बिन बख्तियार खिलजी था। खिलजी वंश के बाद तुगलक वंश तथा मुगल वंश का आधिपत्‍य था।

बिहार भारत के प्रमुख राज्‍यों में से एक है। इसके उत्‍तर में नेपाल, पूर्व में पश्चिम बंगाल, पश्चिम में उत्‍तर प्रदेश तथा दक्षिण में झारखंड राज्‍य हैं। यहां अनेक नदियां बहती हैं, जिनमें प्रमुख है गंगा। अन्‍य नदियां हैं- सोन, पुनपुन, फल्‍गु, कर्मनाशा, दुर्गावती, कोसी, गंडक, घाघरा आदि।

बिहार का अनोखापन इसके नाम से लिए स्‍पष्‍ट है, जो प्राचीन शब्‍द विहार से आया है। यह बेशक मठों का स्‍थान है। इस प्राचीन भूमि पर हिन्‍दू, बौद्ध, जैन, मुस्लिम और सिक्‍ख धार्मिक स्‍थल पाए जाते हैं। जहां भारत का प्रमुख राजवंश उठा और गिरा। बिहार एक ऐसा स्‍थान है जहां विश्‍व का सबसे प्रारंभिक शिक्षा केन्‍द्र माना जाने वाला विश्‍वविद्यालय अपने भग्‍नावशेष के रूप में मौजूद है। गंगा का मार्ग मैदानी इलाकों से बह कर बिहार के मैदान में पहुंचता है और फिर बंगाल के डेल्‍टा क्षेत्र में गंगा का वितरण होता है। सभी भारतीय राज्‍यों में बिहार को महात्‍मा बुद्ध के जीवन से सबसे अधिक गहराई के साथ जोड़ा जाता है, जिसके परिणामस्‍वरूप यहां धार्मिक यात्राएं की जाती है, जो बौद्ध धर्म का जाना माना स्‍थान है। बौद्ध यात्राएं राज्‍य की राजधानी पटना से शुरू होती है जहां हिन्‍दू और बौद्ध शिलालेखों का एक संग्रह तथा महात्‍मा बुद्ध की अस्थियों के अवशेष मिट्टी के पात्रों में रखे गए हैं।

कृषि

बिहार का कुल भौगोलिक क्षेत्र लगभग 93.60 लाख हेक्‍टेयर है जिसमें से केवल 55.54 लाख हेक्‍टेयर पर ही वास्‍तव में खेती होती है। वैसे राज्‍य में लगभग 76.71 (2008-09) लाख हेक्‍टेयर भूमि कृषि योग्‍य है।

यहां की प्रमुख खाद्य फसलें हैं : धान, गेहूं, मक्‍का और दालें। मुख्‍य नकदी फसलें हैं: गन्‍ना, आलू, तंबाकू, तिलहन, प्‍याज, मिर्च, पटसन और मेस्‍ता। लगभग 6.22 लाख हेक्‍टेयर क्षेत्र में वल फैले हैं जो राज्‍य के कुल भौगोलिक क्षेत्र का करीब 6.65 प्रतिशत है।
सिंचाई

बिहार में कुल सिंचाई क्षमता 28.73 लाख हेक्‍टेयर है।
पर्यटन स्‍थल

राज्‍य के प्रमुख पर्यटन केंन्‍द्र हैं: राजगीर, नालंदा, वैशाली, पावापुरी (जहां भगवान महावीर ने अंतिम सांस ली और निर्वाण प्राप्‍त किया), बोधगया, विक्रमशिला (उच्‍च शिक्षा के बौद्ध विश्‍वविद्यालय के अवशेष), पटना (पाटलीपुत्र का प्राचीन नगर) और सासाराम (शेरशाह सूरी का मकबरा) और मधुबनी (प्रसिद्ध मधुबनी चित्रकला का केंद्र)। अन्‍य महत्‍वपूर्ण पर्यटन स्‍थल हैं: मुंडेश्‍वरी मंदिर (कैमूर), रोहतासगढ़ किला (रो‍हतास), जैन तीर्थस्‍थल, कुंडलपुर (नालंदा), बिहार योग केंद्र (मुंगेर), मनेर शरीफ पटना, ग्रामीण पर्यटन स्‍थल नेपुरा (नालंदा) केसरिया स्‍तूप (पश्चिमी चंपारन), बाड़ाबार पहाडियां (जहानाबाद), लौरिया नंदनगढ़।



Page last modified on Thursday April 3, 2014 06:54:31 GMT-0000