राग बिलावल
राग बिलावल भारतीय शास्त्रीय संगीत में एक राग है। यह बिलावल थाट का राग है। इसकी जाति है सम्पूर्ण-सम्पूर्ण। इसका वादी स्वर है ध तथा सम्वादी स्वर है ग। स्वर सब शुद्ध है। इसके गायन का समय है प्रातःकाल का प्रथम प्रहर।इसका आरोह है - स, रे, ग, म, प, ध नि, सं।
इसका अवरोह है - सं, नि, ध, प, म, ग, रे, स।
इसका स्वरूप है - ग प, नि ध, नि सं, रे सं नि ध प, म रे स।