Loading...
 
Skip to main content
(Cached)

राशि

राशि आकाश की विभिन्न स्थितियां या क्षेत्र हैं। सम्पूर्ण आकाश को 12 राशिय़ों में बांटा गया है। जो ग्रह जिस क्षेत्र में आते हैं उसे उस राशि में आया कहा जाता है।

राशियों के नाम और संख्या निम्न प्रकार हैं -
1. मेष
2. वृष
3. मिथुन
4. कर्क
5. सिंह
6. कन्या
7. तुला
8. वृश्चिक
9. धनु
10. मकर
11. कुम्भ
12. मीन

विश्व भर के अनेक प्रकार के ज्योतिष में इसका उपयोग किया जाता है। व्यक्ति के जन्म के समय चन्द्रमा जिस राशि पर होता है उसे चन्द्र राशि कहते हैं तथा सूर्य जिस राशि पर होते हैं उसे उस व्यक्ति की सूर्य राशि कहते हैं।

पाश्चात्य ज्योतिष में सूर्य राशि से भविष्य फल जानने का प्रचलन है जबकि भारतीय ज्योतिष में चन्द्र राशि को अधिक महत्व दिया जाता है।


Page last modified on Sunday April 7, 2013 08:31:07 UTC : Initial version
Show PHP error messages