शहद
शहद एक प्राकृतिक, मीठा और पौष्टिक गाढ़ा तरल पदार्थ है, जो मधुमक्खियां फूलों के रस एकत्रित कर तैयार करती हैं। इसका रंग लालिमा लिए हुए पीलापन होता है। इसमें चिकित्सकीय या औषधीय गुण होता है। आयुर्वेद में इसका सेवन अनेक बीमारियों में लाभदायक बताया गया है। माना जाता है कि शारीरिक और मानसिक थकान को यह तुरन्त दूर करता है। तत्काल स्फूर्ति हासिल करने के लिए एक कप गरम पानी में दो चम्मच शहद घोलकर पीने को कहा जाता है। कहा गया है कि शहद के नियमित सेवन से शरीर की रोग निरोधक क्षमता मजबूत होती है।निकटवर्ती पृष्ठ
शारीरिक स्वास्थ्य, शास्त्रीय आलोचना, शीश महल, शुद्धाद्वैत, शून्यवाद