कॉमनवेल्थ खेल का इतिहास: काॅमनवेल्थ यानी राष्ट्रकुल खेलों का पहला आयोजन 1930 में कनाडा के हेमिल्टन शहर हुआ था। उस वर्ष इस आयोजन में कुल 11 देशों के 400 एथलीटों ने भाग लिया था जो कि छह प्रकार के खेलों और 59 तरह के आयोजनों के हिस्सा बने थे। कनाडा के राॅबिंसन इन खेलों के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी बनकर उभरे थे।

उसके बाद से कॉमनवेल्थ खेलों का आयोजन हर चार वर्ष पर होता रहा है जिसमें 1942 और 1946 में खेलों के आयोजन नहीं होने का मुख्य कारण द्वितीय विश्वयुद्ध में सदस्य देशों का उलझा होना था। 1930 से लेकर 1950 तक इस खेल आयोजन का नाम ब्रिटिश अंपायर गेम्स (ब्रिटिश साम्राज्य खेल) था। इसके बाद 1954 से 1966 तक इसका नाम ब्रिटिश एंपायर और काॅमनवेल्थ गेम्स था जबकि 1970-1974 में इसका नाम ब्रिटिश काॅमनवेल्थ गेम्स हो गया। वह तो एडमंटन में आयोजित 1978 का वह खेल था जिसमंे इसका नाम काॅमनवेल्थ गेम्स रखा गया जो आज तक इसी नाम से प्रचलन में है।

मैत्री खेल के रूप से जाने जाने वाले इस आयोजन का स्वरूप बदलता रहा है। 1930 से लेकर 1994 तक हुए खेलों ने विभिन्न स्थानों और देशों की संस्कृति का समाहित किया है। इसमें विक्टोरिया में संपन्न 1994 कॉमनवेल्थ गेम्स और कुआलालंपुर में संपन्न 1998 कॉमनवेल्थ गेम्स कई परिवर्तन देखे जो इसके कार्यक्रमों से लेकर खेलों को जोड़ने तक जारी रही। 1998 में 50 ओवर के क्रिकेट को भी इसमें शामिल किया गया था। महिला व पुरुष हॉकी, महिलावर्ग के लिए नेटबॉल, पुरूषों के लिए रग्बी आदि खेलों ने अपना विस्तार पाया। यहीं नहीं मेलबॉर्न में 2006 में हुए काॅमनवेल्थ गेम्स की सूची में बास्केट बॉल ने भी अपनी जगह पक्की कर ली। अब नई दिल्ली में होने वाले काॅमनवेल्थ गेम्स हाॅकी के साथ नेटबॉल और रग्बी जैसे खेलों का जलवा जारी रहेगा।

2010 दिल्ली में होने वाले खेल और आयोजन स्थल: उद्घाटन और एथलेटिक्स- जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, लॉन बाउल्स- जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, वेटलिफ्टिंग- जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, जिमनास्टिक- इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स काम्पलेक्स, कुश्ती- इंदिरागांधी स्पोर्ट्स, साइकिलिंग- इंदिरा गांधी स्पोर्टस कांप्लेक्स, हॉकी- मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम, शूटिंग- डा. कर्णसिंह शूटिंग रेंज और सीआरपीएफ संेटर, केदरपुर, बिगबोर शूटिंग, तैराकी- डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक्वेटिक्स कांप्लेक्स, बैडमिंटन- सीरीफोर्ट कांप्लेक्स, तीर अंदाजी- यमुना स्पोर्टस कांप्लेक्स, नेटबाॅल- त्यागराज स्पोट्र्स कांप्लेक्स, बॉक्सिंग- तालकटोरा इंडोर स्टेडियम, टेनिस- आरके खन्ना टेनिस कांप्लेक्स, रग्बी 7- दिल्ली विश्वविद्यालय और गेम्स विलेज अक्षरधाम। #