आज टोक्यो में निवेशकों के साथ चर्चा के दौरान श्री कमलनाथ ने कहा कि जून 2010 तक 20 अरब अमरीकी डालर की लगभग 11,000 किमी लंबी सड़कों वाली 122 परियोजनाओं पर निर्णय किया जाएगा।
उन्होंने निवेशकों को एक्सप्रेस सड़कों के क्षेत्र में मौजूद असीम क्षमता की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग विकास कार्यक्रम के अतिरिक्त सड़क एवं राजमार्ग मंत्रालय देश में लगभग 17,000 किलोमीटर लम्बे एक्सप्रेस मार्ग का विकास करने का इच्छुक है। उन्होंने घोषणा की कि अगले छह महीनों में 1,000 किलोमीटर लंबी एक्सप्रेस मार्ग परियोजनाओं की निविदा जारी होने की उम्मीद है।
मंत्री महोदय ने जापान के भूमि, बुनियादी ढांचा और परिवहन मंत्री श्री मेइजी मइहारा से भी मुलाकात की। बैठक में सड़क परिवहन और राजमार्ग बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में भारत और जापान के बीच सहयोग के लिए सहमति पत्र पर भी सहमति बनी। इस सहमति पत्र के तहत संयुक्त कार्यकारी समूह बनाने पर भी दोनों पक्ष सहमत हुए।
जापान की राजधानी टोक्यो में निवेशकों की इस बैठक का आयोजन भारतीय उद्योग परिसंघ, मोमुरा होल्डिंग्स और दाइवा कैपिटल मार्केट ने किया था। इस दौरान उपयोक्ता अनुकूल सड़क कर संग्रह और कुशल परिवहन प्रणाली पर चर्चा की गई।#
जापानी निवेशकों को भारत में सड़कें बनाने का न्योता
विशेष संवाददाता - 2010-01-18 16:03
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री कमलनाथ ने दुनिया में सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र की भागीदारी के सबसे बड़े कार्यक्रम-भारतीय राजमार्ग बुनियादी ढांचा कार्यक्रम में निवेश करने के लिए जापान के निवेशकों और ठेकेदारों को आमंत्रित किया है।