एक देश एक चुनाव
यह अकेले मोदी का नहीं पूरे संघ परिवार का एजेंडा है
-
2019-07-08 08:39 UTC
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘एक देश, एक चुनाव‘ की अपनी जिद पर राष्ट्रव्यापी बहस प्रारंभ करवा दी है। इस दिशा में पहला कदम उन्होंने 19 जून को उठाया जब देश के सभी राजनीतिक दलों का एक सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में यह स्पष्ट हो गया कि इस मुद्दे पर देश बुरी तरह से विभाजित है। आधी से ज्यादा पार्टियों ने सम्मेलन का बहिष्कार किया और जो पार्टियां शामिल हुईं उनमें से भी अनेक ने इस प्रस्ताव का विरोध किया।