लालू परिवार मे घमसान
तेज प्रताप के साथ अच्छा नहीं हुआ
-
2019-04-06 10:09 UTC
लालू परिवार में चल रहा राजनैतिक घमसान कथित महागठबंधन के लिए एक बहुत बड़ा अपशकुन है। बिहार में पहले से ही राजनैतिक हालात इस गठबंधन के पक्ष में नहीं है। जमीनी हकीकत यह है कि मोदी और नीतीश की जोड़ी आज बहुत ही मजबूत स्थिति में है। यह सच है कि मोदी का जादू अब 2014 की तरह नहीं चल रहा है, लेकिन उनके साथ नीतीश के जुड़ जाने के बाद राजग बहुत मजबूत हो गया है। यादव और मुसलमान को छोड़कर प्रदेश के अन्य सारे समुदायों में मोदी और नीतीश के पक्ष में माहौल है।