सीपीआई ने मोदी के खिलाफ राष्ट्रव्यापी बंद का आह्वान किया
प्रधानमंत्री का राफेल घोटाला अभियान का मुख्य केंद्र होगा
-
2018-10-30 12:36 UTC
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) ने 27 और 28 अक्टूबर को आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक में राफेल घोटाले का पर्दाफाश करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी सरकार द्वारा अपने घोटालों को छुपाने के लिए सरकारी मशीनरी के किए जा रहे दुरुपयोग के खिलाफ अपना आंदोलन तेज करने का फैसला किया है। पार्टी देश भर में संयुक्त आंदोलन के लिए अन्य विपक्षी दलों के साथ वार्ता करेगी ताकि इस शासन के अपराधों को लोकसभा चुनावों से पहले उजागर किया जा सके।