कमलनाथ ने सरकारी कामकाज में व्यापक बदलाव के आदेश दिए
मध्य प्रदेश में अब मंत्री नहीं कर सकेंगे घोषणाएं
-
2019-01-01 10:31 UTC
भोपालः विभागों के आवंटन के तुरंत बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों ने दूरगामी निहितार्थों की कई घोषणाएं की हैं। मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार के कामकाज में एक बुनियादी बदलाव की घोषणा की है। अपने गृह नगर छिंदवाड़ा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए, कमलनाथ ने कहा कि भविष्य में नई परियोजनाओं और योजनाओं की घोषणा अधिकारियों द्वारा की जाएगी न कि मुख्यमंत्री और मंत्रियों द्वारा। रविवार को सार्वजनिक बैठक में अपने भाषण के दौरान, उन्होंने कहा कि जनता नेताओं द्वारा की गई घोषणाओं और लंबे वादों से तंग है। अब, अधिकारी योजनाओं की घोषणा करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें लागू किया जाए।