असम में नागरिक रजिस्टर को लेकर मचा बवाल
तो क्या असम को बांग्लादेशियों का गढ़ बन जाने दें?
-
2018-08-01 09:49 UTC
असम में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) की 30 जुलाई को जारी दूसरी सूची के बाद इसमें करीब चालीस लाख लोगों के नाम न होने को लेकर राजनीति गर्मा गई है। एनआरसी की वर्तमान सूची के अनुसार 28938677 लोगों की नागरिकता की पुष्टि हुई है जबकि 4052703 लोग एनआरसी से बाहर हैं।