गठबंधन को लेकर मायावती की पैंतरेबाजी
नजर प्रधानमंत्री के पद पर
-
2018-06-23 11:20 UTC
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए छोटी तथा क्षेत्रीय पार्टियों के साथ तालमेल को लेकर कांग्रेस के प्रादेशिक नेतृत्व के आश्वस्ति भरे दावों को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की ओर से तगडा झटका मिला है। बसपा ने कांग्रेस के साथ अपनी पार्टी के गठबंधन को लेकर आ रही खबरों को महज अफवाह करार देते हुए कहा है कि बसपा मध्य प्रदेश में अकेले चुनाव लडेगी और सभी सभी 230 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।