अनर्गल बहस राष्ट्रहित में कदापि नहीं
इससे देश का नुकसान ही हो रहा है
-
2018-01-06 09:15 UTC
आजादी से लेकर आजतक पाक का रवैया सदा से भारत के खिलाफ ही रहा है। वह आजतक एक अच्छा पड़ोसी नहीं बन सका, जबकि पाक से बेहतर संबंध बनाने की दिशा में हर संभव प्रयास भारत सरकार द्वारा बराबर किये जाते रहे । इस दिशा में वर्षो से बंद पड़ी सदभावना रेल सेवा को शुरू भी किया गया पर परिणाम जो मिला सभी के सामने है। पाक के इरादे सदा से ही नापाक रहे है। जिसकी वजह से सीमा पर सदा तनाव बने रहते है। कब सीमा पर तनाव बढ़ जाय, कुछ कहा नहीं जा सकता । इस तरह के परिवेश के पीछे पाक में पनाह ले रहे आतंकवादी गिरोह के साथ - साथ अंतर्रराष्टीªय स्तर पर हो रही भारत विरोधी गतिविधियां भी शामिल है जो किसी भी कीमत पर भारत को पनपने नहीं देना चाहती । इस तरह के हालात पाक भारत रिश्तें को कभी बेहतर नहीं बनने देंगे। पाक की बदलती सत्ता एवं सत्ता पर आतंकवादी गिरोह का अप्रत्यक्ष कब्जा पाक - भारत रिश्ते के मार्ग में रोड़ा है।