गुजरात चुनाव पंर संवेदनशीलता की लहर
मोदी की प्रतिष्ठा दांव पर
-
2017-12-05 10:47 UTC
जैसे -जैसे गुजरात विधान सभा के चुनाव नजदीक आते जा रहे है राजनीतिक सरगर्मिया तेज होती जा रही है। दो प्रमुख राजनीतिक दल कांग्रेस एवं भाजपा चुनाव मैदान में एक दूसरे के प्रतिद्वन्दी है। गुजरात चुनाव को अपने प़क्ष में करने की दिशा में हर तरह की पैंतरेबाजी शुरू हो गई । चुनाव को संवेदनशील बनाने का प्रयास जारी है। केन्द्र सरकार की नेतृृत्वधारी भाजपा की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है जिसके कारण गुजरात चुनाव विशेष आकर्षण का केन्द्र बन चुका है। वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का गृृह प्रदेश होने एवं इन दोनों के प्रभाव से वर्तमान में भापजा का वर्चस्व पूरे देश में छाये रहने की स्थिति में गुजरात विधानसभा का चुनाव विशेष रूप ले चुका है जहां भाजपा की वर्तमान नई आर्थिक नीति नोट बंदी , बैंकीकरण , बढ़ती बेरोजगारी एवं जीएसटी के कारण वर्तमान हालात पुर्व जैसे भापजा के पक्ष में दिखाई नहीं दे रहे है जिसका प्रतिकूल प्रभाव गुजरात चुनाव पर पड़ सकता है।